Tuesday, March 3, 2026
Home Current News श्री मुक्तसर साहिब : भारी बारिश से अटारी गांव में बाढ़, कई...

श्री मुक्तसर साहिब : भारी बारिश से अटारी गांव में बाढ़, कई एकड़ धान की फसलें हुई बर्बाद 

Advertisement

श्री मुक्तसर साहिब में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने अटारी गांव में कहर बरपा दिया है, भारी वर्षा के कारण किसानों की लगभग 50 से 60 एकड़ धान की फसलें पानी में डूब गई हैं जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

ग्रामीणों के मुताबिक अभी तक प्रशासन या किसी जनप्रतिनिधि की ओर से कोई मदद नहीं पहुंची है और न ही किसानों के नुकसान का जायजा लेने कोई अधिकारी पहुंचे हैं।