HomeBreaking Newsसोनाक्षी की शादी को पिता शत्रुघ्न सिन्हा का मिला सपोर्ट, बोले- ‘जब...

सोनाक्षी की शादी को पिता शत्रुघ्न सिन्हा का मिला सपोर्ट, बोले- ‘जब मियां-बीवी राजी…’

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2024 में अपने लंबे समय के साथी जहीर इकबाल के साथ अंतर-धार्मिक(Inter-religious) रीति से विवाह किया था। इस शादी ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अलग-अलग धर्मों से जुड़े इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें भी सामने आई थीं। यहां तक कहा गया कि परिवार इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है।

हालांकि अब इन सभी कयासों पर विराम लगाते हुए, दिग्गज अभिनेता और सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलकर इस शादी (Sonakshi’s Marriage) का समर्थन किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं और उनका रिश्ता बेहद स्वाभाविक और मजबूत है। एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि परिवार में सब कुछ ठीक है और सभी लोग खुश हैं। उन्होंने कहा, “दोनों को साथ देखकर लगता है कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।”

‘सोनाक्षी के निर्णय का किया पूरा सम्मान’

शादी को लेकर परिवार में अनबन की खबरों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि ये केवल अफवाहें थीं। उन्होंने कहा, “बच्चे अब बड़े हो चुके हैं और अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हैं। अगर वे खुश हैं, तो हमें भी उनके साथ खड़ा होना चाहिए। जब मियां-बीवी राजी, तो किसी और को आपत्ति क्यों हो?”

जहीर इकबाल संग हुई बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी का पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने  किया समर्थन, बोले 'जब मियां बीवी राजी तो...' | shatrughan sinha supports  daughter ...

शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी जताया कि परिवार ने सोनाक्षी के निर्णय का पूरा सम्मान किया है और वे हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उनके इस बयान से साफ हो गया है कि इस शादी को लेकर परिवार में किसी तरह का मतभेद नहीं है, बल्कि सभी ने इसे खुले दिल से स्वीकार किया है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ी राहत…केंद्र ने टाला दिल्ली स्थित 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड बंगला…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments