Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsसीमा पर माहौल खराब, बांग्लादेशियों की पत्थरबाजी में BSF जवान का सिर...

सीमा पर माहौल खराब, बांग्लादेशियों की पत्थरबाजी में BSF जवान का सिर फूटा

भारत और बांग्लादेश के बीच तल्ख होते रिश्तों के बीच सीमा पर भी तनाव देखने को मिल रहा है। कूचबिहार के नारायणगंज सीमा चौकी पर गश्त के दौरान बांग्लादेशी तस्करों द्वारा किए गए पथराव में BSF के एक जवान के सिर में गंभीर चोट लग गई। यह घटना सोमवार (20 जनवरी 2025) की है। जब बांग्लादेशी तस्करों ने भारतीय जवानों पर पथराव किया।

दरअसल, भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सतर्क BSF जवानों ने बांग्लादेश सीमा पर लगी बाड़ के पास बड़ी संख्या में बदमाशों की संदिग्ध गतिविधि देखी। इन लोगों ने अवैध रूप से और जानबूझकर अंतरराष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन किया था और अपने भारतीय साथियों की मदद से प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।

सतर्क जवानों ने तस्करों को ललकारा

सतर्क BSF जवानों ने उन्हें अपनी अवैध गतिविधियां बंद करने और बांग्लादेशी क्षेत्र में वापस जाने की चुनौती दी। हालांकि, बांग्लादेशी बदमाशों ने बार-बार की मौखिक चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। तस्करों ने BSF जवानों के साथ गाली-गलौज की और उन पर पथराव करना शुरू कर दिया। तस्करों ने आक्रामक रुख दिखाया।

एक जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया

बांग्लादेशी बदमाशों द्वारा की गई पत्थरबाजी के कारण BSF के एक जवान के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिसे समय रहते उपचार के लिए BSF अस्पताल ले जाया गया। जवान के गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद BSF ने संयम और मानव जीवन के प्रति सम्मान का परिचय देते हुए तस्करों को रोकने और उन्हें तितर-बितर करने के लिए केवल गैर-घातक उपायों का ही इस्तेमाल किया।

BSF के जवानों ने स्थिति को समझदारी से संभाला और एक बार फिर सीमा पार से तस्करों के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया। इलाके की तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों ने प्रतिबंधित वस्तुओं की 50 बोतलें जब्त कीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments