Saturday, March 7, 2026
Home Current News बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे सिंगर मनकीरत औलख, पूरे पंजाब में 200...

बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे सिंगर मनकीरत औलख, पूरे पंजाब में 200 ट्रैक्टर दूंगा- मनकीरत औलख

Advertisement

पंजाब में इस बार अगस्त में 38 वर्षों बाद भयानक बाढ़ आई है, बाढ़ की आपदा ने भयावह रूप लेते हुए लाखों लोगों को मुश्किल में डाल दिया, हालांकि अब हालात सुधर रहे हैं, लेकिन पंजाब के लोगों ने इस त्रासदी में बहुत कुछ खो दिया है।

लोगों के घर टूट गए, मवेशी पानी में बह गए, घर का सामान, ट्रैक्टर ट्रलियां समेत कई वाहन पानी में डूब गए थे बाढ़ से 57 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है।

पंजाब के लोगों की मदद के लिए पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कई बड़े सितारे आगे आए हैं, इनमें एक नाम सिंगर मनकीरत औलख का भी है, इस मुश्किल घड़ी में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक बड़ी घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि वह बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 5 करोड़ रुपये का योगदान देंगे, उनका ये कदम संकट के समय में मानवता की एक बड़ी मिसाल है, फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों में खेतों में रेत भर गई है।

खेतों को फसल लायक बनाने को पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने फिरोजपुर के किसानों को 20 ट्रैक्टर दिए हैं इसके अलावा 10 ट्रैक्टर अमृतसर को दिए हैं।