Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsअंतरिक्ष में भारत का परचम लहराकर लौटे शुभांशु शुक्ला, दिल्ली एयरपोर्ट पर...

अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराकर लौटे शुभांशु शुक्ला, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने वाले भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की वतन वापसी हो गई है। रविवार देर रात उनका विमान दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड किया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह और बड़ी संख्या में लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

भारत माता की जयकारे, ढोल नगाड़े...अंतरिक्ष फतह के बाद दिल्ली लौटे शुभांशु  शुक्ला, जोरदार स्वागत | Shubhanshu Shukla returned to India welcomed by  minister jitendra singh and ...

शुभांशु के साथ उनकी पत्नी कामना शुक्ला और बेटा भी मौजूद रहे, जैसे ही शुभांशु आए सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री जितेन्द्र ने फुलों का गुलदस्ता दिया और भारत पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए और तालियां भी बजाई। एयरपोर्ट के बाहर भी लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर शुभांशु का ग्रैंड वेलकम किया।

ढोल-नगाड़ों और भारत माता के जयकारे... शुभांशु शुक्ला की वतन वापसी पर दिल्ली  में भव्य स्वागत - Pilot shubhanshu shukla return to india gets grand  welcome at delhi airport ntc - AajTak

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुभांशु शुक्ला आज पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं, इसके बाद वह अपने होमटाउन लखनऊ जाएंगे और फिर 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments