Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsशूटर मनु भाकर और वर्ल्ड चैंपियन चेस प्लेयर डी गुकेश को मिलेगा...

शूटर मनु भाकर और वर्ल्ड चैंपियन चेस प्लेयर डी गुकेश को मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड, 32 ख‍िलाड़‍ियों को अर्जुन पुरस्कार

भारत की प्रमुख शूटर मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद उनके शानदार प्रदर्शन के लिए देश का सबसे प्रतिष्ठित खेल सम्मान, राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। मनु ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल और मिक्स्ड डबल्स के 25 मीटर पिस्टल इवेंट्स में भारत का नाम रोशन किया था। मनु ने पेरिस ओलिंपिक में डबल ब्रोंज़ मेडल जीते थे।

मनु के अलावा इन खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड

भारत के चेस वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। गुकेश ने 2024 में चेस के विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम गर्व से ऊंचा किया। वहीं हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार का नाम भी शामिल है

इन ख‍िलाड़‍ियों को म‍िला ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2024

1. डी गुकेश (शतरंज)
2. हरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
3. प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स)
4. मनु भाकर (शूटिंग)

32 ख‍िलाड़‍ियों को अर्जुन पुरस्कार

भारत सरकार ने 4 ख‍िलाड़‍ियों को खेल रत्न पुरस्कार देने के अलावा 32 ख‍िलाड़‍ियों को अर्जुन पुरस्कार देने का फैसला लिया है।

1. ज्योति याराजी (एथलेटिक्स)
2. अन्नू रानी (एथलेटिक्स)
3. नीतू (मुक्केबाजी)
4. स्वीटी (मुक्केबाजी)
5. वंतिका अग्रवाल (शतरंज)
6. सलीमा टेटे (हॉकी)
7. अभिषेक (हॉकी)
8. संजय (हॉकी)
9. जरमनप्रीत सिंह (हॉकी)
10. सुखजीत सिंह (हॉकी)
11. राकेश कुमार (पैरा तीरंदाजी)
12. प्रीति पाल (पैरा एथलेटिक्स)
13. जीवनजी दीप्ति (पैरा एथलेटिक्स)
14. अजीत सिंह (पैरा एथलेटिक्स)
15. सचिन सरजेराव खिलारी (पैरा एथलेटिक्स)
16. धरमबीर (पैरा एथलेटिक्स)
17. प्रणव सूरमा (पैरा एथलेटिक्स)
18. एच होकाटो सेमा (पैरा एथलेटिक्स)
19. सिमरन जी (पैरा एथलेटिक्स)
20. नवदीप (पैरा एथलेटिक्स)
21. नितेश कुमार (पैरा बैडमिंटन)
22. तुलसीमथी मुरुगेसन (पैरा बैडमिंटन)
23. नित्या श्री सुमति सिवान (पैरा बैडमिंटन)
24. मनीषा रामदास (पैरा बैडमिंटन)
25. कपिल परमार (पैरा जूडो)
26. मोना अग्रवाल (पैरा शूटिंग)
27. रुबीना फ्रांसिस (पैरा शूटिंग)
28. स्वप्निल सुरेश कुसाले (शूटिंग)
29. सरबजोत सिंह (शूटिंग)
30. अभय सिंह (स्क्वैश)
31. साजन प्रकाश (तैराकी)
32. अमन (कुश्ती)

खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार (आजीवन)

1. सुच्चा सिंह (एथलेटिक्स)
2. मुरलीकांत राजाराम पेटकर (पैरा-तैराकी)

द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी)

1. सुभाष राणा (पैरा-शूटिंग)
2. दीपाली देशपांडे (शूटिंग)
3. संदीप सांगवान (हॉकी) द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन श्रेणी)

द्रोणाचार्य पुरस्कार (आजीवन श्रेणी)

1. एस. मुरलीधरन (बैडमिंटन)
2. अर्मांडो एग्नेलो कोलाको (फुटबॉल)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

1. फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया

17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करेंगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments