Shimla: हिमाचल कांग्रेस की हुई अहम बैठक, CM सुक्खू समेत कई नेता रहें मौजूद

लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल कांग्रेस की तैयारियां जोरों पर है। इसी कड़ी में आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अहम बैठक हुई। बैठक में शिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र को लेकर चर्चा की गई।

आपको बता दें कि, बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष समेत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारी मौजूद रहें।

बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “आज हमारी शिमला लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी, शिमला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, ज़िला परिषद के सदस्य, पूर्व विधायक, वर्तमान विधायक और मंत्रियों की बैठक बुलाई है। बैठक में चर्चा करके शिमला के लिए रणनीति बनाएंगे। इस सिलसिले में बैठकों का दौर चल रहा है।”