HomeBreaking News1 अप्रैल से बदलेंगे कई बड़े नियम, LPG, टैक्स से लेकर ATM...

1 अप्रैल से बदलेंगे कई बड़े नियम, LPG, टैक्स से लेकर ATM और PAN तक… हर जेब पर पड़ेगा असर

Rule Change From 1st April: अप्रैल 2026 की शुरुआत के साथ ही देश में कई अहम वित्तीय बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका असर आम आदमी की जेब से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक देखने को मिलेगा। हर महीने की तरह इस बार भी 1 अप्रैल से एलपीजी, टैक्स, बैंकिंग, पैन कार्ड और रेलवे नियमों में बड़े बदलाव लागू होंगे, जो सीधे तौर पर आम जनता को प्रभावित करेंगे।

LPG, CNG-PNG और ATF की कीमतों में बदलाव संभव

हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 अप्रैल को भी एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते पहले ही एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी हो चुकी है, ऐसे में नए रेट जारी होने की संभावना है। इसके साथ ही एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और CNG-PNG की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है, जिससे परिवहन और घरेलू बजट पर असर पड़ सकता है।

नया इनकम टैक्स कानून होगा लागू

1 अप्रैल से नया आयकर कानून लागू होने जा रहा है, जो 1961 के पुराने कानून की जगह लेगा। सरकार का कहना है कि इस बदलाव से टैक्स सिस्टम को आसान और आधुनिक बनाया जाएगा। नए नियमों के तहत टैक्सपेयर्स के लिए अनुपालन प्रक्रिया सरल होगी। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब ITR फाइल करने के लिए पारंपरिक फॉर्म 16 की जगह नया फॉर्म जारी किया जाएगा। वहीं, नॉन-सैलरी इनकम पर मिलने वाला TDS सर्टिफिकेट फॉर्म 16A का नाम बदलकर फॉर्म 131 कर दिया जाएगा, जिसे संबंधित तिमाही के 15 दिनों के भीतर जारी करना अनिवार्य होगा।

ATM नियमों में बदलाव

1 अप्रैल से बैंकिंग सेक्टर में भी कई बदलाव लागू होंगे। HDFC Bank अपने एटीएम नियमों में बदलाव करते हुए UPI आधारित निकासी को भी फ्री ट्रांजैक्शन में शामिल करेगा। इससे मुफ्त निकासी की सीमा जल्दी खत्म हो सकती है और इसके बाद प्रति ट्रांजैक्शन 23 रुपये शुल्क लग सकता है।

Punjab National Bank ने कुछ डेबिट कार्ड्स के लिए दैनिक निकासी सीमा घटाकर 50,000 से 75,000 रुपये कर दी है, जो पहले 1 लाख रुपये तक थी।

वहीं Bandhan Bank ने भी एटीएम नियमों में बदलाव करते हुए महानगरों में 3 और अन्य क्षेत्रों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा तय की है। इसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये शुल्क लगेगा। साथ ही, खाते में बैलेंस कम होने पर ट्रांजैक्शन फेल होने पर 25 रुपये का जुर्माना भी देना होगा।

PAN कार्ड नियम होंगे सख्त

1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड से जुड़े नियम भी सख्त किए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब पैन कार्ड बनवाने या अपडेट कराने के लिए केवल आधार कार्ड पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि अन्य दस्तावेज भी जमा करने होंगे। साथ ही लंबित आवेदनों को नए नियम लागू होने से पहले निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।

रेलवे टिकट कैंसिलेशन होगा महंगा

रेल यात्रियों के लिए भी 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नए नियमों के तहत कन्फर्म टिकट कैंसिल कराने पर अब ज्यादा शुल्क देना होगा। ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक कोई रिफंड नहीं मिलेगा, जबकि पहले यह समय सीमा 4 घंटे थी। 8 से 24 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर 50% रिफंड मिलेगा, 24 से 72 घंटे पहले 25% कटौती होगी, जबकि 72 घंटे से पहले टिकट रद्द करने पर अपेक्षाकृत अधिक रिफंड मिलेगा। कुल मिलाकर, 1 अप्रैल से लागू होने वाले ये बदलाव आम लोगों के खर्च, बचत और दैनिक जीवन को सीधे प्रभावित करेंगे। ऐसे में नए नियमों को समझना और उसी अनुसार अपनी वित्तीय योजना बनाना जरूरी हो जाएगा।

Read More: 

36 साल बाद श्रीनगर के रघुनाथ मंदिर में गूंजेगा ‘जय श्रीराम’, रामनवमी पर होगी विशेष आरती

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments