Friday, March 6, 2026
Home Current News BJP में शामिल हुए वरिष्ठ अकाली नेता जगदीप चीमा, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी...

BJP में शामिल हुए वरिष्ठ अकाली नेता जगदीप चीमा, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कराया शामिल

Advertisement

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता जगदीप सिंह चीमा ने आज पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। उन्हें पार्टी की सदस्यता भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने दिलाई। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे।

जगदीप सिंह चीमा का राजनीतिक सफर लंबा और प्रभावशाली रहा है, उनके पिता रणधीर सिंह चीमा तीन बार पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और करीब 50 साल तक एसजीपीसी सदस्य रहे हैं। इस शामिल होने के साथ ही पंजाब की राजनीति में एक नई हलचल तेज हो गई है।