Thursday, March 5, 2026
Home Current News  ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा

 ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर की बढ़ाई गई सुरक्षा

Advertisement

केंद्र सरकार ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी है, गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा में इजाफा किया है, ये फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया गया है। बता दें, एस जयशंकर के काफिले में एक और बुलेटप्रूफ वाहन जोड़ा गया है और उनके सुरक्षा कवर को बढ़ा दिया गया है।

दिल्ली में उनके घर के आसपास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जयशंकर को पहले से ही सीआरपीएफ कमांडो की जेड-श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। अक्टूबर 2023 में उनकी सुरक्षा Y-श्रेणी से बढ़ाकर Z-श्रेणी कर दी गई थी।