Saturday, March 7, 2026
Home Current News पंजाब की मदद को आगे आए सलमान खान, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए...

पंजाब की मदद को आगे आए सलमान खान, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए भेजी 5 नावें

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने टीवी शो बिगबॉस में पंजाब में आई बाढ़ पर चिंता जताई। उन्होंने पंजाब में आई तबाही को लेकर चिंता जाहिर करते हुए मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में जब भी कहीं आपदा आई, पंजाब ने हमेशा मदद की है।

अभिनेता सलमान खान ने बाढ़ प्रभावित गाँवों के लिए 5 नावें भेजी हैं। आम आदमी पार्टी के महासचिव दीपक बाली ने बताया कि हालात सामान्य होने पर सलमान हुसैनीवाला सीमा के कई गाँवों को गोद लेंगे। बाली शनिवार को बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा करने यहाँ आए थे।

ज़िला प्रशासन को नावें सौंपी गईं

महासचिव बाली ने बताया कि अभिनेता सलमान खान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 नावें भेजी हैं। उन्होंने कहा कि हालात सामान्य होने के बाद सलमान खान का फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन हुसैनीवाला से सटे कई सीमावर्ती गाँवों को गोद लेगा और उनका विकास करेगा। उन्होंने बताया कि आज वह बाढ़ पीड़ितों से मिलने और उनकी समस्याएँ सुनने सीमावर्ती गाँव गट्टी राजोके पहुँचे हैं। सलमान खान द्वारा दी गई दो नावें भी ज़िला प्रशासन को सौंप दी गई हैं।

बाढ़ पीड़ितों को राशन और चारा वितरित किया गया

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की हर संभव मदद कर रही है। हालात सामान्य होने के बाद भी सरकार उनकी मदद में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह एक प्राकृतिक आपदा है, इसका मिलकर सामना करना होगा। बाली ने बाढ़ पीड़ितों को राशन और पशु चारा वितरित किया और कहा कि पंजाब सरकार हर व्यक्ति पर नज़र रख रही है। हर व्यक्ति की मदद की जाएगी।

जिला प्रशासन भी बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटा हुआ है। इस अवसर पर बाली ने गाँव गट्टी राजोके के सरपंच प्रकाश सिंह से उनके गाँव की स्थिति के बारे में जानकारी ली।