Thursday, March 5, 2026
Home Current News रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी से फोन पर की बात,...

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी से फोन पर की बात, पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की

Advertisement

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन पर बात की और पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। साथ ही राष्ट्रपति पुतिन ने निर्दोष लोगों की हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को पूरा समर्थन देने की बात कही।

राष्ट्रपति पुतिन ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस हमले के दोषियों और उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। आगे उन्होंने लिखा कि दोनों नेताओं ने भारत-रूस के रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने विजय दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति पुतिन को शुभकामनाएं दीं और उन्हें इस साल के अंत में भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित भी किया।