Tuesday, March 3, 2026
Home Current News दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, पालम एयरपोर्ट से एक ही गाड़ी...

दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, पालम एयरपोर्ट से एक ही गाड़ी में निकले PM मोदी और पुतिन

Advertisement

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गए हैं। उनका विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पहुंचकर उन्हें गले लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन का यह पहला भारत दौरा है। प्रधानमंत्री मोदी आज शाम उनके सम्मान में एक प्राइवेट डिनर का आयोजन भी करेंगे।

दौरे के दौरान भारत और रूस के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते होने की उम्मीद है, जिनमें S-400 मिसाइल सिस्टम की खरीद पर चर्चाएं प्रमुख मानी जा रही हैं। पुतिन इससे पहले आखिरी बार 6 दिसंबर 2021 को भारत आए थे।

राष्ट्रपति पुतिन का यह दौरा भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रहा है। वर्ष 2000 में पुतिन और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रणनीतिक संबंधों की नींव रखी थी, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में संबंध लगातार मजबूत होते रहे हैं।