Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsरोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, मौके पर पहुंची...

रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास के बाहर फायरिंग की घटना सामने आने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चार राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सुरक्षा के मद्देनज़र रोहित शेट्टी के घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रोहित शेट्टी के करीबी सूत्रों ने बताया कि फायरिंग घर के बाहर से की गई थी। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और परिवार पूरी तरह सुरक्षित है। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।

जुहू इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना जुहू इलाके में स्थित रोहित शेट्टी के आवास के बाहर हुई। हमलावरों की पहचान और घटना के मकसद का पता लगाने के लिए हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों को भी खंगाल रही है।

सेलिब्रिटी सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर से मुंबई में फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

प्रोफेशनल फ्रंट पर क्या कर रहे हैं रोहित शेट्टी

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी हाल ही में मुंबई पुलिस के साथ गणतंत्र दिवस परेड में नजर आए थे। वह पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की बायोपिक पर काम कर रहे हैं, जो लगभग पूरी होने वाली है। इसके अलावा फरवरी से अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘गोलमाल’ की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी 9वां बजट, टैक्सपेयर्स से लेकर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments