Friday, March 6, 2026
Home Current News Robert Vadra Case: शिकोपुर लैंड डील मामले में ED की कार्रवाई जारी,...

Robert Vadra Case: शिकोपुर लैंड डील मामले में ED की कार्रवाई जारी, ED आज फिर रॉबर्ट वाड्रा से करेगी पूछताछ

Advertisement

गुरुग्राम के शिकोपुर लैंड डील मामले में ED ने आज फिर रॉबर्ट वाड्रा को दिल्‍ली स्थित हेड क्‍वार्टर में पूछताछ के लिए बुलाया है. ED ने वाड्रा से बुधवार को करीब 5 घंटे तक पूछताछ की थी. इस दौरान उनसे पूछा गया कि शिकोहपुर में करीब साढ़े तीन एकड़ ज़मीन का लैंड यूज़ कैसे और किस-किस की मिलीभगत से बदला गया. पत्रकारों से बात करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा इस मामले में कुछ भी नहीं है.

बता दें आरोप है कि हरियाणा की पूर्व हुड्डा सरकार ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की डीएलएफ जमीन घोटाले में मदद की थी.