HomeCurrent Newsपंजाब में उफान पर नदियां, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ग्राउंड...

पंजाब में उफान पर नदियां, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ग्राउंड जीरो पर सरकार के मंत्री 

पंजाब में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं, प्रदेश के सभी 23 जिलों में 19 सौ से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में है, यह 1988 के बाद की सबसे विनाशकारी बाढ़ मानी जा रही है।

प्रदेश में सतलुज, ब्यास और रावी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इस बाढ़ से करीब 3 लाख एकड़ में धान, मक्का और कपास की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं और अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है।

पंजाब सरकार की पूरी कैबिनेट लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे है। वहीं, हालात को देखते हुए भारतीय सेना, NDRF, SDRF और BSF की टीमें युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुटी हुई हैं, बाढ़ की इस भयावह स्थिति में अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments