Tuesday, March 3, 2026
Home Current News Delhi MCD By Election : सभी 12 सीट के नतीजे आए सामने,...

Delhi MCD By Election : सभी 12 सीट के नतीजे आए सामने, जानें BJP, AAP, और कांग्रेस के हिस्से आई कितनी सीट

Advertisement

दिल्ली में हल्की ठंड और हल्के धुंध-धुएँ के बीच चुनावी माहौल में हलचल दिखाई दी। दिल्ली एमसीडी उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई और परिणाम सामने आ गए। कुल 12 वार्डों में से बीजेपी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी ताकत दिखाई, वहीं आम आदमी पार्टी ने 3 सीटें जीतकर अपने जनाधार को कायम रखा। कांग्रेस ने इस बार एक सीट अपने नाम कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई। हालांकि बीजेपी ने 7 सीटें जीती, लेकिन उसने अपने पुराने कब्जे वाली 2 सीटें खो दीं।

कैसा रहा बीजेपी का प्रदर्शन ?

इन 12 वार्डों में से 9 सीटें पहले से बीजेपी के पास थीं। मतदान 30 नवंबर को संपन्न हुआ था, जिसमें करीब 38.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस उपचुनाव में कुल 51 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हुआ। चुनाव उन वार्डों में हुआ जो पहले से बीजेपी के 9 और आप के 3 वार्ड थे। इनमें ग्रेटर कैलाश, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार ए, दक्षिणपुरी, मुंडका, विनोद नगर और द्वारका बी शामिल थे।

मतगणना की प्रक्रिया को सुरक्षित बनाने के लिए 10 काउंटिंग सेंटर बनाए गए थे, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रारंभिक परिणामों में कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखा गया। शुरुआती नौ घोषित सीटों में बीजेपी ने 5 सीटें अपने नाम कीं, आप को 2 सीटें मिलीं और कांग्रेस व निर्दलीय को एक-एक सीट मिली। बीजेपी ने अशोक विहार में जीत हासिल कर वापसी की, लेकिन 2 सीटों की हार ने पार्टी को हल्का झटका दिया।

MCD उपचुनाव 2025: जीतने वाले प्रत्याशियों का वोट काउंट क्या रहा ?

  1. विनोद नगर – सरला चौधरी (बीजेपी) – 1,769 वोटों से जीत।

  2. द्वारका बी – मनीषा देवी (बीजेपी) – 9,100 वोटों से जीत।

  3. अशोक विहार – वीना असीजा (बीजेपी) – 405 वोटों से जीत।

  4. ग्रेटर कैलाश – अंजुम मॉडल (बीजेपी) – 4,165 वोटों से जीत।

  5. दिंचाऊं कला – रेखा रानी (बीजेपी) – 5,637 वोटों से जीत।

  6. चाँदनी महल – मोहम्मद इमरान (निर्दलीय) – 4,592 वोटों से जीत।

  7. मुंडका – अनिल (आम आदमी पार्टी) – 1,577 वोटों से जीत।

  8. संगम विहार ए – सुरेश चौधरी (कांग्रेस) – 3,628 वोटों से जीत।

  9. शालीमार बाग बी – अनीता जैन (बीजेपी) – 10,101 वोटों से जीत।

  10. दक्षिणपुरी – राम स्वरूप कनौजिया (आम आदमी पार्टी) – 2,262 वोटों से जीत।

  11. चाँदनी चौक – सुमन कुमार गुप्ता (बीजेपी) – 1,182 वोटों से जीत।

  12. नारायणा – राजन अरोड़ा (आम आदमी पार्टी) – 148 वोटों से जीत।

मुंडका सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत

मुंडका वार्ड में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। यहां AAP उम्मीदवार अनिल ने भाजपा प्रत्याशी जयपाल को हराया। दोनों उम्मीदवारों के बीच 1,577 वोटों का अंतर रहा।

चांदनी चौक से भाजपा को मिली सफलता

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव में चांदनी चौक वार्ड पर भाजपा को जीत मिली है। पार्टी के उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के हर्ष शर्मा को 1,182 मतों से पछाड़ते हुए यह सीट अपने नाम की।

12 वार्डों में जारी मतगणना

कुल 12 वार्डों के लिए हुए एमसीडी उपचुनावों की मतगणना सुबह 8 बजे कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच दिल्ली के 10 मतगणना केंद्रों पर शुरू हुई। 30 नवंबर को इन वार्डों में मतदान हुआ था। इनमें से 9 वार्ड पहले भाजपा के पास थे, जबकि 3 सीटें आम आदमी पार्टी के नियंत्रण में थीं।

कांग्रेस के खाते में गई संगम विहार सीट

संगम विहार वार्ड से कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी शुभ रंजीत गौतम को लगभग 3,628 वोटों से हराया। यह सीट पहले भाजपा के पास थी, जहां 2022 में चंदन चौधरी पार्षद चुने गए थे। इस जीत के साथ कांग्रेस ने उपचुनाव में अपना खाता भी खोल लिया, जबकि पिछले चुनावों में उसके पास इन वार्डों में एक भी सीट नहीं थी।

शालीमार बाग में बीजेपी की हुई जीत

शालीमार बाग वार्ड से भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखते हुए जीत हासिल की है। यहां भाजपा की अनीता जैन और आम आदमी पार्टी की बबीता राणा के बीच मुकाबला था। भाजपा ने यहां अपनी सीट सफलतापूर्वक बचा ली।

दक्षिणपुरी में AAP की जीत तय

दिल्ली के दक्षिणपुरी वार्ड में एमसीडी उपचुनाव के परिणामों में आम आदमी पार्टी ने अपनी पकड़ मजबूत रखते हुए जीत दर्ज की। यह सीट पहले भी AAP के पास थी और इस उपचुनाव में भी पार्टी ने इसे बनाए रखा। दक्षिणपुरी से AAP उम्मीदवार रामस्वरूप कनौजिया ने भाजपा प्रत्याशी को पराजित किया। दोनों के बीच 2,262 वोटों का अंतर रहा। कनौजिया ने दक्षिणपुरी से चुनाव लड़ते हुए भाजपा के रोहिणी क्षेत्र से आए उम्मीदवार को मात दी और सीट पर AAP का कब्जा बनाए रखा।

यह भी पढ़ें : 12 वार्डों की मतगणना जारी, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम…