Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा के नगर निगमों में मेयर पद के लिए रिजर्वेशन तय, जानिए...

हरियाणा के नगर निगमों में मेयर पद के लिए रिजर्वेशन तय, जानिए किस निगम में किस वर्ग का होगा मेयर?

चंद्रशेखर धरणी: हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव से पहले नगर निगमों में मेयर पद को लेकर रिजर्वेशन तय कर दिया गया है। गुरुग्राम नगर निगम का मेयर पद BC-A वर्ग के लिए रिजर्व किया गया है। फरीदाबाद नगर निगम का मेयर पद सामान्य वर्ग की महिला, रोहतक और यमुनानगर को एससी (महिला) कैटेगरी के लिए रिजर्व किया गया है। हिसार, पानीपत, करनाल और मानेसर नगर निगम को ओपन रखा गया है। इनमें किसी भी वर्ग का व्यक्ति मेयर पद का चुनाव लड़ सकता है।

नगर परिषद और पालिकाओं का आरक्षण

अंबाला सदर, थानेसर, पटौदी, खरखौदा, और सिरसा एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें अंबाला सदर और थानेसर एसपी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। तावडू को बीसी-ए वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि इंद्री को बीसी-ए वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। पुंडरी को बीसी-बी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही सिवान, सिवानी, कनीना, हथीन और कलानौर को सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। शेष बची 12 नगर परिषद और पालिकाओं को ओपन रखा गया है, जहां से किसी भी वर्ग का उम्मीदवार चुनाव लड़ सकता है।

चुनाव 2 चरणों में होंगे

चुनाव आयुक्त धनपत सिंह का कहना है कि निकाय चुनाव 2 चरणों में होंगे। पहले चरण में गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव होंगे। इसके अलावा तीन नगर परिषदों सिरसा, पटौदी व अंबाला सदर और 21 पालिकाओं के लिए चुनाव भी पहले चरण में होगा। हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

इन जगह होगा मेयर पद का उपचुनाव

साथ ही सोनीपत और अंबाला में मेयर पद के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे। दरअसल सोनीपत के मेयर निखिल मदान और अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा विधायक बन गए हैं। इसके लिए दोनों निगमों में मेयर का उपचुनाव होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments