Friday, March 6, 2026
Home Current News पंजाब अपनी हक की लड़ाई से कभी पीछे नहीं हटेगा- CM भगवंत...

पंजाब अपनी हक की लड़ाई से कभी पीछे नहीं हटेगा- CM भगवंत मान

Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब-हरियाणा के बीच पानी विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्सट पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार और BBMB पर सवाल उठाए।

उन्होने केंद्र और BBMB पर पंजाब के हक का पानी छीन कर हरियाणा को देने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जारी जंग में पंजाब लगातार केंद्र के साथ खड़ा है, लेकिन केंद्र BBMB पर दबाव डालकर पंजाब के हिस्से का पानी हरियाणा को देने का काम कर रहा है। उन्होने कहा कि पंजाब अपनी हक की लड़ाई से कभी पीछे नहीं हटेगा।