Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsRBI ने बाजार से 200 रुपए के नोट लिए वापस, ये बड़ी...

RBI ने बाजार से 200 रुपए के नोट लिए वापस, ये बड़ी वजह आई सामने 

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने हाल ही में 2000 के नोटों को चलन से बाहर करते हुए बाजार से वापस मंगवा लिए थे जिसके बाद RBI की नजर अब 200 के नोटों पर है। खबर सामने आ रही है कि भारतीय रिज़र्व बैंक अब बाजार से 200 रुपए के नोटों को वापस मंगवा रहा है जिस प्रक्रिया में अब तक कुल 137 करोड़ रुपए बाजार से अचानक हटाए जा चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 6 महीने में रिजर्व बैंक ने बाजार से 137 करोड़ रुपये मूल्य के 200 रुपये के नोट वापस लिए हैं। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर रिजर्व बैंक ऐसा क्यों कर रही है। हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है। रिजर्व बैंक ने न तो 200 रुपये के नोट को बंद करने का फैसला लिया है और न ही ऐसी कोई योजना है।

बता दें कि दरअसल, बाजार से 200 रुपए के नोट वापस मंगवाने के पीछे का कारण खराब या कटे फटे नोटों को बताया जा रहा है। रिजर्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस बार 200 रुपये के नोट सबसे ज्यादा खराब पाए गए हैं। इस वजह से इनकी संख्या में कमी करनी पड़ी। कुछ नोट सड़े-गले थे और कुछ पर लिखावट के कारण उन्हें चलन से बाहर किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments