Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsराशन डिपो में अनियमितताएं मिलने पर लाइसेंस रद्द, डिपो धारक के खिलाफ...

राशन डिपो में अनियमितताएं मिलने पर लाइसेंस रद्द, डिपो धारक के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अनियमितताएं बरतने के आरोप में नूंह जिले के एक डिपो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है और डिपो का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पिछले दिनों नूंह जिले के उपायुक्त को गांव देवला नंगली में राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कार्यालय ने विस्तृत जांच के लिए एक कमेटी गठित की। कमेटी ने गांव देवला नंगली जाकर डिपो धारक बीरसिंह के डिपो की भौतिक जांच की। कमेटी द्वारा जांच में धारक के स्टॉक में 39.94 क्विंटल गेहूं कम पाई गई। इसी तरह 10.45 क्विंटल बाजरा कम पाया गया। डिपो स्टॉक में 12 किलोग्राम चीनी अधिक पाई गई।

इस बारे में जानकारी साझा करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर ने बताया कि विभाग किसी भी तरह की अनियमितताएँ और गड़बड़ियों के विरुद्ध तुरंत एक्शन लेगा। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर अनियमितताएं बरतने के आरोप में जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति कार्यालय के आदेश पर डिपो धारक बीरसिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इसके साथ ही विभाग ने गांव देवला नंगली के इस डिपो का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments