साउथ सिनेमा की फेमस जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अरावली की खूबसूरत वादियों के बीच उदयपुर स्थित The Mementos by ITC Hotels को इस खास मौके के लिए चुना गया है। यह Celebration पूरी तरह प्राइवेट रखा गया है, जिसमें सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
खास बात ये कि कपल ने अपनी प्राइवेसी को प्राथमिकता देते हुए तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। लोकल पुलिस, हैदराबाद से आई विशेष टीम और एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी मिलकर पूरे आयोजन की निगरानी करेंगी। सुरक्षा इतनी सख्त बताई जा रही है कि बिना अनुमति कोई भी अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा।
24 फरवरी से शादी के जश्न की शुरुआत
शादी से पहले जश्न की शुरुआत 24 फरवरी को मेहंदी सेरेमनी से होगी। 25 फरवरी को हल्दी और संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये सभी प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी निजी और सीमित मेहमानों के बीच संपन्न होंगे। खबरों के मुताबिक, समारोह में ‘नो-फोन पॉलिसी’ लागू की गई है, ताकि किसी भी तरह की तस्वीर या वीडियो लीक न हो और हर पल सिर्फ परिवार के बीच यादगार बनकर रहे।
रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपने रिश्ते को ‘विरोश की शादी’ नाम दिया है। उन्होंने फैंस का आभार जताया कि जब उन्होंने खुद अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं दिया था, तब प्रशंसकों ने उन्हें ‘विरोश’ कहकर ढेर सारा प्यार दिया। गौरतलब है कि इस जोड़ी ने 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में सगाई की थी और अब यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया है।
गीता गोविंदम के सेट से हुई थी प्यार की कहानी
दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत 2018 में फिल्म गीता गोविंदम के सेट से हुई थी। साथ काम करते-करते दोस्ती गहरी हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। ‘डियर कॉमरेड’ के दौरान उनकी केमिस्ट्री ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। अब यह रिश्ता एक नए अध्याय में प्रवेश करने जा रहा है।
हालांकि शादी निजी होगी, लेकिन जश्न यहीं खत्म नहीं होगा। 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के Taj Krishna में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इसके बाद मुंबई में भी एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। फैंस के लिए यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि उनकी पसंदीदा जोड़ी की खूबसूरत प्रेम कहानी का नया अध्याय है।
पंजाब विश्वविद्यालय ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अपने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कुल 1.67 करोड़ रुपये की...
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम(NCRTC) दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल(NCR Rapid Rail) कॉरिडोर के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अन्य प्रमुख शहरों तक नमो...