Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर में जबरदस्त कमाई कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन तक ग्लोबल स्तर पर 1128.99 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई है।
ओपनिंग से ही बनाया रिकॉर्ड
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 80.72 करोड़ रहा, जबकि तीसरे और चौथे दिन फिल्म ने क्रमशः 113 करोड़ और 114.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। लगातार मजबूत प्रदर्शन के चलते फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में ही 624.47 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया।
दूसरे हफ्ते में भी कायम है पकड़
फिल्म का क्रेज दूसरे हफ्ते में भी कम नहीं हुआ है। वीकेंड और वीकडेज दोनों में सिनेमाघरों में हाउसफुल शो देखने को मिल रहे हैं। अनुमान है कि मौजूदा वीकेंड पर फिल्म 12 से 13 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कलेक्शन कर सकती है, जिससे इसकी कमाई और बढ़ने की उम्मीद है।
स्टारकास्ट ने जीता दर्शकों का दिल
फिल्म में अर्जुन रामपाल , संजय दत्त , आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। सभी कलाकारों के प्रदर्शन को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
कहानी में एक्शन और साजिश का तड़का
‘धुरंधर 2’ की कहानी जासूस हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में उसके शुरुआती जीवन, ट्रेनिंग और भारत के लिए पाकिस्तान में किए गए खतरनाक मिशन को दिखाया गया है। पहले भाग में जहां रहमान डकैत की मौत और गैंग में घुसपैठ की कहानी दिखाई गई थी, वहीं दूसरे भाग में हमजा अंडरवर्ल्ड पर कब्जा, नोटबंदी, राजनीतिक साजिशों और निजी बदले की कहानी को आगे बढ़ाता है।
‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई
लगातार शानदार कमाई और दर्शकों की भारी भीड़ के चलते ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
Read More:
PM मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, बोले- यह जनता की अमानत

