Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsदेशभर में आज मनाई जाएगी रामनवमी, यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त...

देशभर में आज मनाई जाएगी रामनवमी, यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Ram Navami 2025: हिंदू धर्म में राम नवमी का त्योहार बेहद खास होता है, हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष को राम नवमी मनाई जाती है, दरअसल, पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि जिस दिन अयोध्या के राजा दशरथ के घर भगवान श्री राम का जन्म हुआ था, वह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि थी। इसलिए चैत्र मास के शुक्ल पक्ष को राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है, इस दिन भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है, इस साल राम नवमी कल है। ऐसे में आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि।

राम नवमी कल है

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि आज शाम 7:26 बजे शुरू होगी, वहीं, यह तिथि कल यानी 6 अप्रैल को शाम 7:22 बजे समाप्त होगी, हिंदू धर्म में कोई भी व्रत या त्योहार उदया तिथि को देखते हुए मनाया जाता है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार ही राम नवमी का पावन पर्व कल मनाया जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त

कल पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:08 बजे से शुरू हो रहा है। पूजा का यह शुभ मुहूर्त कल दोपहर 1:29 बजे तक रहेगा। ऐसे में इस शुभ मुहूर्त में भगवान श्री राम की पूजा की जा सकेगी।

राम नवमी पूजा विधि

राम नवमी के दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहनने चाहिए। इसके बाद मंदिर की सफाई करनी चाहिए। फिर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर रखनी चाहिए। पूजा शुरू करने से पहले हाथ में जल, अक्षत और फूल लेकर व्रत का संकल्प लेना चाहिए। भगवान का आह्वान करना चाहिए। फिर भगवान को गंगाजल या शुद्ध जल से स्नान कराना चाहिए। उन्हें नए वस्त्र और आभूषण पहनाने चाहिए। भगवान को फल, फूल, मिठाई, खीर और पंजीरी का भोग लगाना चाहिए। पूजा में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करने चाहिए। भगवान के सामने धूप और दीप जलाना चाहिए। भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए। रामचरितमानस या रामायण का पाठ करना चाहिए। अंत में भगवान की आरती करनी चाहिए।

राम नवमी पर लगाएं ये भोग

राम नवमी के दिन भगवान राम को खास तौर पर पंजीरी और खीर का भोग लगाया जा सकता है। इसके अलावा फल, मिठाई और अन्य भोग भी चढ़ाए जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments