Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsराजीव कृष्ण को सौंपी उत्तर प्रदेश पुलिस की कमान, नियुक्त किए गए...

राजीव कृष्ण को सौंपी उत्तर प्रदेश पुलिस की कमान, नियुक्त किए गए नए DGP 

उत्तर प्रदेश सरकार ने 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। योगी सरकार द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

राजीव कृष्ण वर्तमान में डीजी विजिलेंस और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। उन्हें कार्यवाहक डीजीपी के रूप में नियुक्त किया गया है, जिससे वह लगातार पाँचवें कार्यवाहक डीजीपी बन गए हैं।

गौरतलब हो कि इससे पहले प्रशांत कुमार कार्यवाहक डीजीपी थे, जिन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला और वह आज (31 मई) सेवानिवृत्त हो गए हैं।

बता दें कि राजीव कृष्ण की छवि एक सख्त और तेजतर्रार अधिकारी के रूप में रही है। 2004 में आगरा के एसएसपी रहते हुए अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर वह चर्चा में आए थे। डीजीपी की दौड़ में वीके मौर्य और आलोक शर्मा सहित कई नाम थे, लेकिन अंततः सरकार ने राजीव कृष्ण के नाम पर मुहर लगाई।

राजीव कृष्ण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं और पुलिस भर्ती जैसी अहम परीक्षाओं की जिम्मेदारी भी उन्हें ही सौंपी गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments