Saturday, March 7, 2026
Home Current News पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह पर विवादित बयान का मामला, आज राज्य...

पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह पर विवादित बयान का मामला, आज राज्य SC आयोग के सामने पेश हो सकते हैं राजा वड़िंग

Advertisement

पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह पर दिए गए विवादित बयान को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सामने पेश हो सकते हैं, आयोग ने इस मामले में वड़िंग को तलब किया है, जानकारी के मुताबिक, आयोग ने राजा वड़िंग से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है कि उन्होंने बूटा सिंह पर विवादित बयान किन परिस्थितियों में दिया।

आयोग ने इस बयान को अनुसूचित जाति समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला बताते हुए संज्ञान लिया था, इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है। वहीं, कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि राजा वड़िंग ने किसी भी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का इरादा नहीं रखा था।

राज्य SC आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि आगर वड़िंग आज पेश नहीं होते हैं, तो आयोग आगे की कार्यवाही पर विचार करेगा।