Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर  छलका राहुल गांधी का दर्द,...

पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर  छलका राहुल गांधी का दर्द, बोले- मैंने अपना गुरु और मेंटर खो दिया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद भारतीय राजनीति और उससे जुड़े लोगों में शोक की लहर जारी है इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की निधन पर शोक जताया साथ ही उन्होंने भावुक होकर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि मैंने आज अपने राजनीतिक गुरु और मेंटर को खो दिया है जिसका मुझे बहुत दुःख है साथ ही उन्होंने लिखा कि हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें बहुत गर्व के साथ याद करेंगे।

बता दें कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते के साथ ही कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने कर्नाटक में होने वाली अपनी रैली को रद्द कर दिया जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी कर्नाटक से दिल्ली के लिए रवाना हो गए इसी के साथ ही प्रियंका गांधी भी मनमोहन सिंह का हाल जानने के लिए दिल्ली स्तिथ एम्स पहुंच गईं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ, उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments