Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsचोटिल प्रताप सारंगी को देखने पहुंचे राहुल गांधी, BJP सांसद बोले- गुंडागर्दी...

चोटिल प्रताप सारंगी को देखने पहुंचे राहुल गांधी, BJP सांसद बोले- गुंडागर्दी करते हो

संसद परिसर में धक्का-मुक्की के आरोपों के बीच देश में राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने दो सांसदों प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को धक्का दिया है। दोनों सांसदों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सांसदों ने उन्हें मकर द्वार पर रोका और धक्का दिया।

आप गुंडागर्दी करते हैं- निशिकांत दुबे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें धक्का-मुक्की के बाद राहुल गांधी उस जगह जाते नजर आ रहे हैं, जहां सांसद प्रताप चंद्र सारंगी बैठे थे। जब भाजपा सांसद प्रताप सारंगी को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी उस जगह से गुजर रहे थे। प्रताप सारंगी को देखकर राहुल गांधी कुछ देर के लिए रुके, फिर निशिकांत दुबे समेत वहां मौजूद सभी भाजपा सांसदों ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया। वीडियो में निशिकांत दुबे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कह रहे हैं, आप गुंडागर्दी करते हैं…आपने बुजुर्ग को धक्का देकर गिरा दिया। इस दौरान भाजपा सांसद ने इंदिरा गांधी का भी जिक्र किया।

प्रताप सारंगी का आरोप

भाजपा सांसद प्रताप सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके ऊपर गिर गया। सारंगी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि सब कुछ कैमरे में कैद है। उन्होंने भाजपा सांसदों पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि भाजपा सदस्यों ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी समेत कई महिला सांसदों को संसद परिसर में धक्का दिया, जो भाजपा की तानाशाही को दर्शाता है।

कांग्रेस और विपक्षी दलों ने बाबा साहब अंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया तो भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने मुख्य विपक्षी दल पर संविधान निर्माता का अपमान करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments