Sunday, March 8, 2026
Home Current News पंजाब में ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान को जनता का मिल रहा है...

पंजाब में ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान को जनता का मिल रहा है सहयोग- अमन अरोड़ा 

Advertisement

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने फाजिल्का के आसफ वाला में बने शहीद स्मारक पर 1971 में हुए युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई नशे के खिलाफ मुहिम के सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं, जिसमें लोग भी बड़े स्तर पर सहयोग कर रहे हैं।

Aman Arora (@AroraAmanSunam) / X

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देश पर पंजाब पुलिस ड्रग सप्लाई लाइन को लगातार तोड़ने का प्रयास कर रही है। सरकार ने पुलिस को पेशेवर तरीके से काम करने की आजादी दी है।

नशे के खिलाफ मुहिम के सामने आने लगे सार्थक परिणाम : अमन अरोड़ा -  www.dainiktribuneonline.com

उन्होंने आगे कहा कि लोगों के सहयोग से पंजाब इस जंग को जरूर जीतेगा, वहीं पंजाब में विकास की चर्चा करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्य सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र को 5 करोड़ रुपये दिए हैं ताकि स्थानीय जरूरतों के मुताबिक विकास किया जा सके।