पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने राज्य में 109 नए मोहल्ला क्लिनिकों का उद्घाटन किया, जिससे अब पंजाब में कुल 990 मोहल्ला क्लिनिक सक्रिय हो गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के लिए एक अहम ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल से महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और इसके तहत हर महिला को हर महीने सीधे उनके बैंक खाते में 1000 रुपये मिलेंगे।
केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने कहा कि पिछले चार साल में राज्य में 881 मोहल्ला क्लिनिक बनाए गए थे और 109 नए क्लिनिक शुरू होने के बाद यह संख्या 990 हो गई है। आने वाले समय में यह संख्या 1500 तक पहुंच जाएगी। इन क्लिनिकों में मरीजों को सभी सेवाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाती हैं। अब तक यहां लगभग 5 करोड़ ओपीडी सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं, जिससे आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी सुविधा मिली है।
महिलाओं के लिए मास्टरस्ट्रोक
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 13 अप्रैल से महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। फार्म भरते ही महिलाएं सीधे अपने बैंक खातों में 1000 रुपये प्राप्त करेंगी। यह योजना पंजाब की महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता का बड़ा कदम साबित होगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी।
सीएम कार्यालय से सीधे निगरानी
सभी मोहल्ला क्लिनिकों की निगरानी सीधे सीएम कार्यालय से की जाती है। मरीजों से फीडबैक लिया जाता है और उनके अनुभव के आधार पर सेवाओं में सुधार किया जाता है। केजरीवाल ने इस मौके पर सीएम भगवंत मान की बेटी नियमत कौर को जन्मदिन की बधाई भी दी।
कुल मिलाकर पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये देने की योजना राज्य में सामाजिक और आर्थिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।
आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। आरसीबी...