Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब में मिशन ‘पुनर्वास’ के तहत राहत राशि, पंजाब भर में 13...

पंजाब में मिशन ‘पुनर्वास’ के तहत राहत राशि, पंजाब भर में 13 कैबिनेट मंत्री बांटेंगे राहत राशि

पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए शुरू किए गए मिशन पुनर्वास अभियान को तेज़ कर दिया है, आज राज्य भर में 13 कैबिनेट मंत्री अलग-अलग जिलों में जाकर किसानों को राहत राशि के चेक सौपेंगे। ये राहत उन किसानों को दी जा रही है जिनकी फसलें हाल ही में आई बाढ़ की वजह से बर्बाद हो गई थीं।

इस मिशन की औपचारिक शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर जिले के अजनाला से की, जहां उन्होंने 631 किसानों को चेक बांटे थे, इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने कहा कि ये सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सरकार की प्रतिबद्धता है कि वो हर आपदा की घड़ी में अपने किसानों के साथ खड़ी है।

इस अभियान की सबसे बड़ी खासियत ये है कि देश में पहली बार किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है, इससे पहले किसी भी राज्य ने इतनी बड़ी राहत राशि बाढ़ या प्राकृतिक आपदा के कारण फसल क्षति झेलने वाले किसानों को नहीं दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments