Tuesday, March 3, 2026
Home Current News Punjab : लगातार तीसरे साल आगे रहा प्रदेश, ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ और ‘सर्वश्रेष्ठ...

Punjab : लगातार तीसरे साल आगे रहा प्रदेश, ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ और ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ का मिला पुरस्कार

Advertisement

पंजाब ने एक बार फिर पर्यावरण शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। ग्रीन स्कूल्स अवार्ड्स 2026 में पंजाब को ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ और होशियारपुर जिले को ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ का पुरस्कार मिला है।

इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

ये प्रतिष्ठित पुरस्कार सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) द्वारा इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दिए गए। PSCST के संयुक्त निदेशक डॉ. के.एस. बाथ ने CSE की महानिदेशक सुनीता नारायण से पुरस्कार हासिल किए।

तीसरे साल भी पंजाब रहा सेबसे आगे

यह लगातार तीसरा वर्ष है जब पंजाब ने ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य’ और ‘सर्वश्रेष्ठ जिला’ दोनों खिताब अपने नाम किए हैं। यह स्कूलों में पर्यावरण जागरूकता को लेकर राज्य की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

होशियारपुर का शानदार प्रदर्शन

होशियारपुर जिला देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला बनकर उभरा है। यहां 947 स्कूलों ने ग्रीन ऑडिट पूरा किया, जो देश के किसी भी जिले में सबसे अधिक है।

पंजाब के स्कूलों का राष्ट्रीय योगदान

देशभर में ग्रीन स्कूल का दर्जा पाने वाले 433 स्कूलों में से 237 स्कूल पंजाब के हैं। इनमें 208 सरकारी और 10 निजी स्कूल शामिल हैं, जो राज्य की मजबूत शिक्षा और पर्यावरण नीति को दर्शाता है। ग्रीन स्कूल्स प्रोग्राम में पंजाब की लगातार सफलता अब अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। इससे यह साफ है कि शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण को जोड़ने में पंजाब महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।