Tuesday, March 3, 2026
Home Current News Punjab : अमृतसर में SSOC टीम को मिली कामयाबी, ISI समर्थित आतंकी...

Punjab : अमृतसर में SSOC टीम को मिली कामयाबी, ISI समर्थित आतंकी साजिश का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

Amritsar SSOC
Advertisement

पंजाब में आतंकी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC), अमृतसर को अहम सफलता मिली है। पुख्ता खुफिया इनपुट के आधार पर की गई इस विशेष कार्रवाई में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से रची जा रही एक गंभीर आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया गया है।

ऑपरेशन के दौरान SSOC टीम ने RDX से तैयार की गई एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद की, साथ ही अमृतसर से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह विस्फोटक डिवाइस किसी बड़े हमले को अंजाम देने के उद्देश्य से तैयार की गई थी।

विदेशी हैंडलरों के संपर्क में था आरोपी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी विदेश में बैठे एक आतंकी हैंडलर के संपर्क में था, जो पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों के इशारे पर काम कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी से बचने के लिए IED को PVC पाइप के भीतर बेहद चालाकी से छिपाया गया था, ताकि वह सामान्य घरेलू वस्तु जैसी प्रतीत हो।

Amritsar SSOC

SSOC थाने में मामला दर्ज FIR दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपी से फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस आतंकी साजिश से जुड़े पूरे नेटवर्क को उजागर करने में जुटी हुई है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि इसमें और कौन-कौन शामिल है तथा साजिश का अंतिम लक्ष्य क्या था।

पंजाब पुलिस ने दो टूक शब्दों में कहा है कि राज्य की शांति और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आतंकवाद और देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ऐसी हर साजिश को समय रहते नाकाम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : कयामत तक भी नहीं होगा बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण…