Monday, March 2, 2026
Home Current News Punjab : NIT जालंधर के 21वें कन्वोकेशन समारोह में नहीं पहुंच सकीं...

Punjab : NIT जालंधर के 21वें कन्वोकेशन समारोह में नहीं पहुंच सकीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, खराब मौसम बना कारण

Advertisement

डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), जालंधर का 21वां कन्वोकेशन समारोह शुक्रवार को औपचारिक रूप से शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका विमान अमृतसर से टेकऑफ नहीं कर सका, जिसके कारण उन्हें कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने संभाला कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अनुपस्थिति में समारोह की शुरुआत पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने की। वे सुबह समय पर NIT परिसर पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष जे.एस. यादव ने कन्वोकेशन की शुरुआत की, जिसके बाद राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

President Draupadi Murmu delivers her maiden I-Day eve speech | Full text |  India News

1452 विद्यार्थियों को दी जाएंगी डिग्रियां

इस वर्ष के कन्वोकेशन में कुल 1452 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जा रही हैं, जिनमें 1011 B. Tech (अंडरग्रेजुएट), 238 M. Tech (पोस्टग्रेजुएट), 21 MBA, 90 MSC और 92 PHD छात्र शामिल हैं। इसके अलावा, समारोह में 31 पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं, जिनमें 30 अवॉर्ड्स और एक ओवरऑल बी.टेक टॉपर अवॉर्ड शामिल है।

विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान

NIT जालंधर के निदेशक प्रोफेसर बिनोद कुमार कनौजिया ने कहा कि कन्वोकेशन विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल द्वारा डिग्रियां दिया जाना विद्यार्थियों के लिए सम्मान की बात है। समारोह में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक अकादमिक पहनावे में मंच पर पहुंचे और गर्व का अनुभव किया।