Tuesday, March 10, 2026
Home Current News मोगा रैली के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, आम...

मोगा रैली के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, आम पब्लिक के लिए बनाए गए आवाजाही के अलग रूट

Punjab Police
Advertisement

मोगा जिले के गांव किल्ली चहल में आयोजित होने जा रही “युद्ध नशे विरुद्ध कैंपेन-2” रैली को लेकर लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि मोगा की ओर जाने वाले सभी वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, ताकि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।

लुधियाना देहात के SSP अंकुर गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली के दौरान वाहनों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रहेगी। इसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्रबंधन के लिए अलग-अलग दिशाओं से आने और जाने वाले वाहनों के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है। 

प्रशासन की लोगों से सहयोग की अपील

पुलिस टीमों को प्रमुख चौकों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा, ताकि यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। इस रैली में पंजाब के विभिन्न जिलों से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। बड़ी संख्या में लोग सार्वजनिक परिवहन के अलावा निजी वाहनों के जरिए भी मोगा पहुंचेंगे। 

ऐसे में लुधियाना से मोगा जाने वाले मार्गों पर दबाव बढ़ सकता है और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे समय से पहले यात्रा की योजना बनाएं और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें : भिवाड़ी में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में आज लगने से आठ लोगों की मौत…