Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यपंजाबPunjab : नशे के खिलाफ विशेष अभियान जारी, 3.08 Kg हेरोइन और...

Punjab : नशे के खिलाफ विशेष अभियान जारी, 3.08 Kg हेरोइन और 580 नशीली गोलियां समेत 81 नशा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ जारी अभियान को और तेज करते हुए राज्यभर में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। इस व्यापक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 81 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं।

नशीले पदार्थ किए बरामद

पुलिस के अनुसार, इस अभियान में 3.08 किलोग्राम हेरोइन, 524 ग्राम अफीम, 2.8 किलोग्राम पोस्त, इसके अलावा 580 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए हैं। साथ ही नशे की बिक्री से जुटाई गई 2.02 लाख रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाने और राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और उनसे जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है।

अब तक 48,167 नशा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस के मुताबिक, बीते 344 दिनों में राज्यभर में चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान अब तक 48,167 नशा तस्करों और नशे से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके साथ ही पुलिस ने नशे के खिलाफ केवल सख्ती ही नहीं, बल्कि सुधारात्मक कदम भी उठाए हैं।

नशा मुक्ति और इलाज पर जोर

पुलिस ने बताया कि इस दौरान 10 व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्रों में इलाज और पुनर्वास के लिए भेजा गया है, ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि नशा केवल अपराध नहीं, बल्कि एक सामाजिक बीमारी है, जिससे निपटने के लिए सख्ती और इलाज दोनों जरूरी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments