Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गे हुए...

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गे हुए गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस पहले पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गों को पटियाला-अंबाला राजमार्ग पर शंभू गांव के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि इन दोनों पर बदमाश पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज थे।

बदमाश के पास से 9 MM ग्लॉक पिस्तौल बरामद

पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लॉरेंस गैंग के इन गुर्गों के पास से 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए गए हैं। पंजाब पुलिसमहानिदेश ( DGP) गौरव यादव ने X पर पोस्ट कर लिखा की… ‘‘बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर रोधी कार्य बल (एजीटीएफ) पंजाब ने शंभू गांव के पास पटियाला-अंबाला राजमार्ग से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो अति वांछित गुर्गों को गिरफ्तार किया है।

घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल भाग गए थे बदमाश

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वे हत्या की एक घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल भाग गए थे और विदेशी आकाओं के निर्देश पर पंजाब में एक ‘‘सनसनीखेज अपराध’’ के इरादे से लौटे थे। इस पूरी घटना पर उन्होनें आगे बताया कि ‘‘दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ विभिन्न आपराधिक कानूनों के तहत पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात सहित 15 से ज्यादा जघन्य अपराध के मामले दर्ज हैं।’’ डीजीपी ने बताया कि वे हाल में फाजिल्का में भारत रतन उर्फ विक्की की हत्या के मामले में भी वांछित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments