Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsPunjab : गुरदासपुर में हथियार रिकवरी के दौरान मुठभेड़, पुलिस  एनकाउंटर में...

Punjab : गुरदासपुर में हथियार रिकवरी के दौरान मुठभेड़, पुलिस  एनकाउंटर में गैंगस्टर घायल

गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में मेडिकल स्टोर संचालक रणबीर सिंह बेदी की हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी गैंगस्टर निशान सिंह पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ हथियार की बरामदगी के दौरान हुई।

कब का है मामला ? 

यह घटना 28 जनवरी की है। सुबह करीब आठ बजे रणबीर सिंह बेदी, पुत्र रघबीर सिंह बेदी, निवासी डेरा बाबा नानक, रोज़ की तरह अपना मेडिकल स्टोर खोल रहे थे। उसी समय अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां उनके सिर में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तत्काल अमृतसर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह वारदात फिरौती से जुड़ी हुई थी। बताया गया कि कुछ समय पहले भी रणबीर सिंह बेदी से फिरौती की मांग की गई थी और इसी सिलसिले में उन पर पहले भी फायरिंग हो चुकी थी।

शूटर को पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल शूटर निशान सिंह को आज अमृतसर के गुरु रामदास अस्पताल से हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद देर शाम उसे पिस्तौल की बरामदगी के लिए डेरा बाबा नानक के पास एक सुनसान इलाके में ले जाया गया।

इसी दौरान निशान सिंह ने पुलिस टीम पर चार राउंड गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें निशान सिंह को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विदेशी गैंगस्टरों से जुड़े हैं आरोपियों के तार

DIG संदीप गोयल ने बताया कि इस मामले में निशान सिंह के दो अन्य साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के तार विदेश में बैठे गैंगस्टरों से जुड़े हुए हैं। डीआईजी के अनुसार, फिरौती की मांग पूरी न होने के कारण ही मेडिकल स्टोर मालिक पर यह जानलेवा हमला किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही डेरा बाबा नानक पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि वर्ष 2024 में 23 अक्टूबर को इसी मेडिकल स्टोर को पहले भी निशाना बनाया गया था। उस समय नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की थी, जिसमें मेडिकल स्टोर मालिक रणबीर सिंह बेदी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से पूरे डेरा बाबा नानक कस्बे में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : ‘ऑपरेशन प्रहार-2.0’ का दूसरा दिन आज, पुलिस की मुहीम से…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments