HomeCurrent Newsपंजाब पुलिस का नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी, 878 ग्राम हेरोइन समेत...

पंजाब पुलिस का नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी, 878 ग्राम हेरोइन समेत 86 तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस का नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस दौरान राज्यभर में चल रहे अपने विशेष एंटी-ड्रग अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 ड्रग स्मगलरों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और ड्रग मनी भी बरामद की गई।

878 ग्राम हेरोइन जब्त

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 878 ग्राम हेरोइन, 105 किलोग्राम अफीम की भूसी और 523 नशीली गोलियां बरामद किए गए हैं। इसके अलावा ₹3,720 की ड्रग मनी भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई राज्य के विभिन्न जिलों में एक साथ चलाए गए अभियान के तहत की गई।

नशा तस्करों के नेटवर्क पर कड़ी निगरानी

पंजाब पुलिस का कहना है कि ड्रग तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है और आने वाले दिनों में अभियान को और तेज किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

23 लोगों को नशा मुक्ति के लिए किया प्रेरित

सख्ती के साथ-साथ पुलिस ने मानवीय पहल भी दिखाई। अभियान के दौरान 23 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशा पीड़ितों को मुख्यधारा में लाना भी उतना ही जरूरी है। पंजाब पुलिस ने दोहराया कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Read More

जालंधर में दर्दनाक हादसा, गहरे गड्ढे में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments