Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बब्बर खालसा के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधी पंजाब के सीमावर्ती जिलों में लोगों को निशाना बनाकर जबरन वसूली करने वाले गिरोह का संचालन कर रहे थे, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपी को अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए साथ ले गई थी इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments