Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsPunjab : अमृतसर में पाकिस्तानी गुब्बारे गिरने से इलाके में मचा हड़कंप,...

Punjab : अमृतसर में पाकिस्तानी गुब्बारे गिरने से इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक संदिग्ध बैनर गुब्बारों से बंधा हुआ एक घर की छत पर आ गिरा। आशंका जताई जा रही है कि यह बैनर पाकिस्तान की ओर से उड़कर भारतीय सीमा में पहुंचा है और इसके जरिए किसी तरह का कोड संदेश भेजने की कोशिश की गई हो सकती है।

मकान की छत पर गिरे गुब्बारे

लोगों के मुताबिक बैनर पहले हवा में उड़ता दिखाई दिया और फिर रिहायशी इलाके में एक मकान की छत पर गिर गया। बच्चों द्वारा गुब्बारों से बंधे बैनर के साथ खेलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों को संदेह हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

पुलिस ने कब्जे में लिया बैनर

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बैनर को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बैनर पर लाल, नीले और काले रंग से उर्दू भाषा में कुछ लिखा हुआ है।

मेडिकल कैप का जिक्र

जानकारी के अनुसार बैनर पर पाकिस्तान में इस्तेमाल होने वाली एक मेडिकल कैप से जुड़ा जिक्र है, साथ ही एक मोबाइल नंबर भी दर्ज है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इसका उद्देश्य क्या था और इसका किसी नेटवर्क से संबंध है या नहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से गंभीरता से लिया जा रहा है। बैनर कहां से भेजा गया, किस मकसद से और इसमें लिखी जानकारी का अर्थ क्या है? इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। जरूरत पड़ने पर बैनर को फॉरेंसिक जांच के लिए भी भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments