Tuesday, February 10, 2026
Homeराज्यपंजाबPunjab : लुधियाना SSP अंकुर गुप्ता की अगुवाई में ‘ऑपरेशन प्रहार-2.0’ शुरू,...

Punjab : लुधियाना SSP अंकुर गुप्ता की अगुवाई में ‘ऑपरेशन प्रहार-2.0’ शुरू, लाखों की नकदी जब्त

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और DGP गौरव यादव के दिशा-निर्देश पर पूरे पंजाब में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए लुधियाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ‘ऑपरेशन प्रहार-2.0’ को शुरू किया। इस विशेष अभियान की अगुवाई खुद SSP अंकुर गुप्ता ने की, जिनकी मौजूदगी में जिले के अहम और संवेदनशील मार्गों पर बड़े पैमाने पर नाकाबंदी की गई।

संदिग्धों की गहनता से जांच

अभियान के दौरान DSP दाखा वरिंदर सिंह खोसा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने संदिग्ध कारों, दोपहिया वाहनों और व्यक्तियों को रोक-रोक कर जांच की। जो गाड़ियां बिना कागजात घूम रही थीं, उनके मौके पर चालान काटे गए, जबकि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भी तुरंत कार्रवाई की गई।

चेकिंग में मिली भारी लाखों रुपये नकदी

नाकाबंदी के दौरान पुलिस के हाथ लाखों रुपये की संदिग्ध नकदी और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी लगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद नकदी के स्रोत की जांच की जा रही है, ताकि इसके किसी आपराधिक या अवैध नेटवर्क से जुड़े होने की पुष्टि की जा सके।

अपराधियों के लिए सख्त संदेश

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए SSP अंकुर गुप्ता ने साफ कहा कि नशा तस्करों, अपराधियों और असामाजिक तत्वों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। उन्होंने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अमल करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई आगे भी और तेज की जाएगी।

लोगों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ‘ऑपरेशन प्रहार-2.0’ का मकसद सिर्फ चेकिंग नहीं, बल्कि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और अपराधियों में कानून का डर पैदा करना है। अभियान के दौरान पुलिस की सख्ती से इलाके के लोगों ने राहत महसूस की और कार्रवाई की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments