Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsPunjab : लक्की ओबरॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस ऑपरेशन में गिरफ्तार

Punjab : लक्की ओबरॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस ऑपरेशन में गिरफ्तार

अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने लकी ओबरॉय हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अमृतसर के इलाके में की गई, जहां से पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बेरेटा .30 बोर पिस्टल भी बरामद की है। इस बारे में जानकारी बॉर्डर रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) संदीप गोयल ने दी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शमिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो जालंधर के मीठापुर इलाके का रहने वाला है। वारदात के समय वह एक्टिवा स्कूटर पर सवार था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शमिंदर सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

कैसे हुई थी लक्की ओबरॉय की हत्या ?

DIG संदीप गोयल ने बताया कि सतविंदरपाल सिंह उर्फ लकी ओबरॉय की 6 फरवरी, शुक्रवार सुबह जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा की पार्किंग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब लक्की ओबरॉय गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद बाहर लौट रहे थे, तभी सफेद एक्टिवा पर सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी थी।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी थीं। पुलिस को खुफिया सूत्रों से सूचना मिली कि वारदात के बाद शमिंदर सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए अमृतसर के खासा क्षेत्र में छिपा हुआ है। इस इनपुट के आधार पर अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की और तलाशी अभियान तेज कर दिया।

पुलिस ने दी जानकारी

अमृतसर ग्रामीण के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) सुहैल कासिम मीर ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरोपी को मोटरसाइकिल पर आते हुए देखा और उसे रुकने का इशारा किया। इस पर आरोपी घबरा गया और भागने की कोशिश में बाइक मोड़ते समय संतुलन खो बैठा और गिर गया।

SSP के अनुसार, इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को भी आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान आरोपी घायल हो गया और उसे काबू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपियों से पुछताछ लगातार जारी

SSP ने आगे बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने लकी ओबरॉय हत्याकांड में एक अन्य व्यक्ति को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इन खुलासों के आधार पर बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में जालंधर कमिश्नरेट के डिवीजन नंबर-6 थाने में IPC की धारा 103(1), 3(5), 61(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत FIR नंबर 25, दिनांक 6 फरवरी 2026 को पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें : ‘ऑपरेशन हेरोफ’ में BLA का बड़ा दावा, 14 शहरों पर एक साथ हमला…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments