Friday, March 6, 2026
Home Current News पंजाब-हरियाणा के बीच पानी विवाद जारी, नंगल डैम में AAP का विरोध...

पंजाब-हरियाणा के बीच पानी विवाद जारी, नंगल डैम में AAP का विरोध प्रदर्शन

Advertisement

पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर विवाद अभी भी जारी है। इस बीच पंजाब आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने नंगल डैम पहुंच कर विरोध प्रदर्शन भी किया। उन्होंने पंजाब के हक का पानी हरियाणा के देने का आरोप लगाया।

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र के दबाव में आकर बीबीएमबी ने हरियाणा को अतिरिक्त पानी दिया, जो कि पंजाब के हिस्सा का है।

इस दौरान पंजाब कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जब तक पंजाब के हक का पानी पंजाब को नहीं मिलेगा वो विरोध प्रदर्शन को जारी रखेंगे।