पंजाब सरकार मिशन रोजगार के तहत युवाओं को नौकरियां दे रही है, इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ स्थित टैगोर थिएटर में विभिन्न विभागों के नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक आज दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ पहुंचेंगे।
यहां टैगोर थिएटर में सीएम मान अलग-अलग विभागों के नवनियुक्त 31 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे, सरकार ओर से जारी लेटर के मुताबिक 31 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें 5 चेयरमैन, 17 डायरेक्टर, 2 वाइस चेयरमैन 7 मेंबर शामिल है।

