Saturday, March 7, 2026
Home Current News पंजाब सरकार ने SSP को किया सस्पेंड, भारत भूषण आशु को पूछताछ के...

पंजाब सरकार ने SSP को किया सस्पेंड, भारत भूषण आशु को पूछताछ के लिए भेजा था नोटिस

Advertisement

लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने वाले एसएसपी को पंजाब सरकार ने सस्पेंड कर दिया है, सूत्रों के मुताबिक अब भारत भूषण आशु को विजिलेंस के सामने पेश नहीं होना होगा, SSP और भारत भूषण आशु के बीच सीधी बातचीत हो रही थी।

दोनों के पुराने संबंध भी सामने आए है, बताया जा रहा है कि भारत भूषण आशू ने ही इस अफसर को सबसे पहले DSP पद पर नियुक्त करवाया था, चुनाव की घोषणा से ठीक कुछ दिन पहले SSP और आशु के बीच मुलाकात भी हुई थी, वहीं, बिना किसी आधिकारिक आदेश के, रातों-रात समन भेजा गया, ऐसे आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि इस बहाने सहानुभूति हासिल करने की कोशिश आशू की तरफ से की जा रही थी।