Friday, March 6, 2026
Home Current News पंजाब सरकार ने SC परिवारों को दी राहत, 31 मार्च 2020 तक के...

पंजाब सरकार ने SC परिवारों को दी राहत, 31 मार्च 2020 तक के सभी कर्ज माफ

Advertisement

चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक हुई, सीएम भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई, साथ ही अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। सीएम मान ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी।

सीएम मान ने बताया कि प्रदेश सरकार ने SC परिवारों को बड़ी राहत देत हुए 31 मार्च 2020 तक के सभी कर्ज माफ करने का फैसला लिया है, इस फैसले के बाद पंजाब के 4,727 परिवारों का 68 करोड़ रुपए का कर्ज माफ होगा।