Tuesday, March 3, 2026
Home Current News नकली शराब मामले में पीड़ितों को पंजाब सरकार ने दी सहायता राशि,...

नकली शराब मामले में पीड़ितों को पंजाब सरकार ने दी सहायता राशि, मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सौंपे चेक

Advertisement

पंजाब के मजीठा में नकली शराब से मौत मामले में पीड़ितों को सरकार ने सहायता राशि दी है। पंजाब सरकार की ओर से पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये सहायता राशि के रूप में दी गई है।

Image

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पीड़ित परिवार को चेक सौंपा, उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से यह संवेदनात्मक राहत का हिस्सा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इस तरह के मामलों को लेकर काफी गंभीर है और इसकी जांच की जा रही है।

इस दौरान उन्होंने एक बार फिर कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं फिर न हो।