HomeCurrent NewsPunjab : किसानों का रेल रोको आंदोलन, 26 जगहों पर धरना देने...

Punjab : किसानों का रेल रोको आंदोलन, 26 जगहों पर धरना देने का ऐलान

पंजाब में किसानों के आंदोलन को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार तड़के कई किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कई नेताओं को हिरासत में लिया गया, जबकि भारतीय किसान मजदूर यूनियन (BKU) के प्रधान दिलबाग सिंह, मक्खन सिंह और सुखदेव मगली को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है।

26 जगहों पर धरना देने की घोषणा

26 जगहों पर रेलवे ट्रैक पर धरना देंगे किसान किसानों की तरफ से आज लुधियाना, जालंधर और अमृतसर समेत 19 जिलों में 26 स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर धरना देने की घोषणा की गई है। यह धरना दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक, यानी 2 घंटे तक चलेगा। किसानों ने स्पष्ट किया है कि हाईवे पर जाम या अन्य प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।

यात्रियों को हो सकती है दिक्कत

किसानों के इस दो घंटे के धरने के दौरान ट्रेन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फिरोजपुर मंडल के सीनियर DCM परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि रेलवे प्रशासन ट्रेनों के टाइम टेबल पर पूरी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि धरने से प्रभावित ट्रेनों की सूची जल्द जारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments