पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान(Punjab Government) ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में गेहूं खरीद, आढ़तियों की समस्याएं, कृषि से जुड़े मुद्दे, वितरण प्रणाली (RDF) और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बातचीत सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री ने सभी प्रमुख मांगों पर जल्द समाधान का भरोसा दिया।
CM मान ने बताया कि उन्होंने केंद्र से यह भी आग्रह किया है कि राज्य में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक टीम तुरंत पंजाब भेजी जाए। इस पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने आश्वासन दिया कि आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे और जल्द ही निरीक्षण टीम राज्य का दौरा करेगी।
आढ़तियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया
आढ़तियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए CM मान ने कहा कि उनकी मांग है कि कमीशन को 2.50 प्रतिशत तक बढ़ाया जाए, जबकि केंद्र द्वारा गेहूं पर 50.75 रुपये प्रति क्विंटल और धान पर 50.61 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन तय किया गया है। हालांकि बढ़ते खर्चों के चलते आढ़ती इस व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं और अतिरिक्त 4.75 रुपये प्रति क्विंटल की मांग रखी गई है। सीएम मान ने कहा कि यह विषय केंद्र सरकार से जुड़ा है और इसे गंभीरता से उनके सामने रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि बातचीत के बाद आढ़तियों ने फिलहाल अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है।
केंद्र और FCI से किया अनुरोध
CM मान ने आगे बताया कि पंजाब में फिलहाल लगभग 155 लाख मीट्रिक टन गेहूं ढके हुए गोदामों में संग्रहित है। उन्होंने केंद्र और एफसीआई से अनुरोध किया है कि विशेष ट्रेनों के जरिए इस स्टॉक को जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए, ताकि नई फसल के लिए जगह बनाई जा सके।
इसके अलावा उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) और प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना के तहत गेहूं व चावल के सुचारू वितरण पर भी जोर दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि अप्रैल-मई में चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों से भी अधिक संख्या में रेलगाड़ियां चलाकर गोदामों को खाली कराने की प्रक्रिया तेज की जाएगी।
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई में साइबर ठगी(Delhi Cyber Fraud) के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस द्वारा चलाए गए...